इस मशहूर सितारे का विवाहिक जीवन खतरे में, पत्नी ने मांगा तलाक
बेंगलुरूः साउथ के मशहूर अभिनेता और तमिलागा वेट्री काझागम (TVK) प्रमुख थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने अपने 25 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उनकी तरफ से दायर पिटिशन में आरोप लगाया गया है कि विजय ने अधिकारियों और व्यक्तियों के साथ संबंध रखे, जिससे उनका वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
संगीता ने अपनी अर्जी में आरोप लगाया है कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ अफेयर है। इसी आधार पर उन्होंने कोर्ट से तलाक देने की मांग की है। यह खबर सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। हालांकि, इस मामले में विजय की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आगे इस मामले में क्या मोड़ आता है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-