गुरुग्राम नगर निगम का XEN सस्पेंड
गुरुग्रामः गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में एक्शन मोड में नजर आए। लोगों की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उन्होंने पटवारी मंदीप हुड्डा को सस्पेंड कर दिया। पटवारी पर काम में गड़बड़ी और रिटायर्ड चीफ मेडिकल ऑफिसर (CMO) की बेटी से दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं।
देर शाम सीएम के आदेश पर नगर निगम के XEN सुंदर श्योराण को लापरवाही के मामले में सस्पेंड कर दिया गया। 3 दिन पहले ही निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने यूएलबी डिपार्टमेंट में श्योराण के खिलाफ चार्जशीट करने की शिफारिश की थी। श्योराण ने स्वीपिंग मशीनों को हैंडओवर सही से नहीं किया था। उनके पुर्जे तक गायब थे।
इसके साथ ही सीएम ने प्रॉपर्टी ID में लापरवाही पर नगर परिषद पटौदी-जटौली मंडी के म्युनिसिपल इंजीनियर (ME) और बिल्डिंग इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई की। दोनों की तीन महीने की आधी सैलरी काटने के आदेश जारी किए। वहीं, मुख्यमंत्री ने सड़क मरम्मत में लापरवाही बरतने पर PWD के अधिकारी का एक महीने का वेतन काटने के निर्देश दिए।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →