झोटा के अंतिम संस्कार के लिए परिवार राजी, परिवार को मिलेगा 2 करोड़ का मुआवजा
मानसा: मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के 23वें दिन परिवार अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गया। 6 नवंबर को झोटा का चंडीगढ़ PGI में पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। हालांकि अंतिम संस्कार किस दिन किया जाएगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
बुधवार को मानसा में परिवार व एक्शन कमेटी की विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री और DGP के इस्तीफे की मांग को छोड़कर बाकी मांगों पर सहमति बन गई।
सरकार झोटा के परिवार को 2 करोड़ रुपए मुआवजा देगी। उनकी पत्नी को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जाएगी।
इसके अलावा झोटा के पिता और एंटी ड्रग टास्क टीम पर दर्ज केस रद्द होंगे। मानसा में झोटा की प्रतिमा लगाई जाएगी और उनके नाम पर गांव ख्याला में ट्रॉमा सेंटर बनाया जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →