मिट्टी में दबने से 7 लोगों की मौत:7 घंटे चला रेस्क्यू, 3 की हालत गंभीर
गुरुग्राम: गुरुग्राम की ग्लोबल सिग्नेचर सोसाइटी में सोमवार रात STP प्लांट के लिए खोदे गए 40 फीट गहरे गड्ढे में अचानक मिट्टी खिसकने से 7 मजदूरों की दबने से मौत हो गई। करीब 7 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सभी को बाहर निकाला गया। हादसे में 4 घायल हैं, जिनमें से 3 की हालत नाजुक है।
मृतकों और घायलों को रात को राजस्थान के भिवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया था। मंगलवार सुबह मृतकों के शव गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में लाए गए।
मृतक सुपरवाइजर सतीश के परिजनों ने बताया कि बिल्डर कंपनी की तरफ से 15 लाख रुपए का चेक दिया गया है, जबकि अन्य मृतकों के परिजन अभी नहीं पहुंचे हैं। कंपनी ने वादा किया है कि उन्हें 50 लाख की राशि और मृतक की पत्नी को हर महीने 20 हजार रुपए पेंशन दी जाएगी।
हालांकि, कंपनी की ओर से अभी आधिकारिक तौर पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। घायलों को पुलिस ने अपने पास रखा है। दावा है कि उनसे किसी को बात नहीं करने दी जा रही।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →