अजित पवार की अस्थियां की गई प्रवाहित, बेटा नंगे पैर संगम पहुंचा
प्रयागराज: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी CM अजित पवार की अस्थियां रविवार को संगम में प्रवाहित की गईं। उनके बेटे जय पवार ने पिता की अस्थियों को संगम में प्रवाहित किया। इस दौरान परिवार के लोग और पार्टी कार्यकर्ता भावुक दिखे। परिवार चार्टर्ड फ्लाइट से बारामती से प्रयागराज आया था।
जय पिता की अस्थियां लेकर नंगे पैर एयरपोर्ट से बाहर आए। उनके हाथ में अस्थियों का बॉक्स देखकर सभी की आंखें नम हो गईं। एयरपोर्ट से संगम तक लंबे काफिले के साथ परिवार घाट तक पहुंचा। अस्थि विसर्जन के दौरान भाजपा और NCP के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →