पंजाब के शाही इमाम उस्मान लुधियानवी पर अटैक, बरसाई ईंटें
लुधियाना, 08 फरवरी,2026ः शाही इमाम पंजाब सहित 3 लोगों पर जामा मस्जिद, जेल रोड के बाहर तीन लोगों ने अटैक कर घायल कर दिया है। हमलावरों ने शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवीं, मस्जिद कार्यालय प्रबंधक और एक अन्य व्यक्ति पर ईंटे बरसाई है।
घटना के पीछे मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को लेकर चल रहा विवाद बताया जा रहा है। थाना डिवीजन नंबर-2 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान ब्राउन रोड निवासी उबैद-उर-रहमान, उसके बेटे अतीक-उर-रहमान और मोहम्मद अहमद के रूप में हुई है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →