आप है लूट, झूठ और घोटालों की फैक्ट्री- सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
लुधियाना, 26 अगस्त 2025: राष्ट्रीय भाजपा नेता सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल भूखड़ी कलां ने आम आदमी पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ₹5,590 करोड़ के अस्पताल निर्माण घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी के बाद उनके बहाने सिर्फ़ “बेशर्म ड्रामा” हैं।
ग्रेवाल ने कहा कि भ्रष्टाचार पर जवाब देने की बजाय आप नेता “मोदी की फर्जी डिग्री” का रोना रो रहे हैं। उन्होंने कहा, “यह सस्ता ध्यान भटकाने का हथकंडा है, घिनौना मज़ाक है।
ग्रेवाल ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब को गैंगस्टरों, नशे और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया है। उन्होंने कहा, जवाबदेही की जगह भगवंत मान खोखले बहानों के पीछे छुप रहे हैं जबकि पंजाब पीड़ित है।
कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा पर हमला बोलते हुए ग्रेवाल ने कहा, एक ही सड़ा-गला स्क्रिप्ट तोता रटंत की तरह बोलना बंद करो। सत्येंद्र जैन कविता सुनाने के लिए जेल नहीं गए थे, उन्हें गंदे पैसों की ट्रेल्स में पकड़ा गया था। अब सौरभ भारद्वाज का भ्रष्टाचार भी सबके सामने है। फर्जी डिग्री का ड्रामा अब किसी को नहीं बचा सकता।
ग्रेवाल ने कहा, पंजाब, भारत और दुनिया की जनता के सामने सच्चाई साफ़ है आप यानी लूट, झूठ और घोटाला फैक्ट्री है। उन्होंने गिनाए अस्पताल घोटाला, शराब घोटाला, क्लासरूम घोटाला, मोहल्ला क्लिनिक घोटाला और ड्रग माफिया नेक्सस।
उन्होंने आगे कहा, हर प्रवर्तन निदेशालय की रेड कोर्ट के आदेश और सबूतों पर आधारित होती है। अगर सब कुछ फर्जी है तो फिर आप नेताओं की जेल यात्रा बार-बार क्यों होती है? वे हर बार पकड़े गए तिलचट्टों की तरह भागते क्यों नज़र आते हैं?
ग्रेवाल ने चेतावनी दी कि आप ने लोगों के स्वास्थ्य, अस्पतालों, स्कूलों और भविष्य को लूटा है। पंजाब और भारत कभी माफ़ नहीं करेंगे। हिसाब का दिन आने वाला है और न्याय जल्द ही इस पार्टी के हर भ्रष्ट नेता तक पहुंचेगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →