एअर इंडिया की दिल्ली-बेंगलुरु फ्लाइट रनवे से टकराई
नई दिल्लीः एअर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से टकरा गई। फ्लाइट के पीछे का हिस्सा जमीन से टच हो गया। घटना को एविएशन भाषा में ‘टेल स्ट्राइक’ कहा जाता है।
फ्लाइट को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। लैंडिंग के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उसके पिछले हिस्से पर स्क्रैच दिख रहा है। फ्लाइट में 181 यात्री सवार थे। घटना में किसी यात्री या क्रू सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →