कांग्रेस हाईकमान ने जलालपुर को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा
रवि जखू
चंडीगढ़ (6 जुलाई, 2026): पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह और बागी सुरों ने एक बार फिर राज्य की राजनीति को हिलाकर रख दिया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने ही पूर्व MLA मदन लाल जलालपुर के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई जलालपुर द्वारा पार्टी के के. सी. वेणुगोपाल और भूपेश बघेल के खिलाफ की गई तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद की गई है। इसे अनुशासनहीनता का गंभीर मामला मानते हुए हाईकमान ने जलालपुर को अपना पक्ष रखने के लिए सिर्फ 3 दिन का समय दिया है, जिससे पार्टी के अंदर सस्पेंस और बढ़ गया है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →