गर्मी के बीच दिल्ली में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी
नई दिल्ली, 28 अप्रैल,2026ः देशभर में जारी भारी गर्मी के बीच दिल्ली में आंधी और बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा- यहां 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सिस्टम के कारण मौसम में अचानक यह बदलाव हुआ है।
बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सभी अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में हीट स्ट्रोक मैनेजमेंट यूनिट शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
29 अप्रैल:
- मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और महाराष्ट्र में हीटवेव का अलर्ट।
- असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश; उत्तराखंड में ओलावृष्टि, बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक वाले तूफान की आशंका।
30 अप्रैल:
- ओडिशा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम; छत्तीसगढ़ और झारखंड में आंधी, ओलावृष्टि की आशंका।
- मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली में बिजली और आंधी की संभावना।
- बिहार, राजस्थान, यूपी, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के साथ गरज-चमक संभव।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →