चंडीगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
चंडीगढ़ः चंडीगढ़ प्रशासन के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए। ये सभी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। आदेश फाइनेंस सेक्रेटरी दीप्रवा लाकड़ा की ओर से जारी किए गए।
जानिए किस अधिकारी का कहां हुआ ट्रांसफर
जारी आदेशों के अनुसार अलग-अलग विभागों में अधिकारियों को नई जगहों पर भेजा।
- कुलभूषण चौधरी को चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड से फाइनेंस एंड अकाउंट्स विभाग।
- रजनी देव शर्मा को एग्रीकल्चर विभाग से स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी।
- अखिल कुमार को CCET-26 से पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज।
- दीपक कुमार को फूड एंड सप्लाइज विभाग से चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड।
- राजेश शर्मा को हाउसिंग बोर्ड से नगर निगम चंडीगढ़।
- सुमेर सिंह को नगर निगम से फाइनेंस एंड अकाउंट्स विभाग।
- राजेश कुमार मोंगा को पुलिस विभाग से फाइनेंस एंड अकाउंट्स।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →