परगट सिंह ने सीएस, डीजीपी और अन्य अधिकारियों को दी Warning (Watch Video)
नई दिल्लीः आप नेता अमन अरोड़ा के बयानों पर पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान परगट सिंह ने पलटवार किया है। उन्होने कहा कि पंजाब की लड़ाई इंसानियत और विचारधारा की है। देश में हर विचारधारा के लोग हैं, लेकिन एक पार्टी लूटने वाली है तो दूसरी बांटने वाली। उन्होने साफ कहा कि जुमले और चुटकुलों का कोई जवाब नहीं होता। जब भ्रष्टाचार के तार सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच जाएं, तो साफ-सुथरी राजनीति का दावा करने वाले इन लोगों का असली चेहरा बेनकाब हो जाता है।
वोट चोरी के मुद्दे पर आक्रामक तेवर दिखाते हुए उन्होंने कहा कि देश में 13 करोड़ लोगों के नाम कट जाना बहुत बड़ी साजिश है। यह मौजूदा सरकार की तानाशाही है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए ED रेड और सुप्रीम कोर्ट पर कहा ईडी की छापेमारी पर परगट सिंह ने कहा कि सरकार के पास अब कोई विकल्प नहीं बचा है, इसलिए वह सुप्रीम कोर्ट जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन नया पदभार संभालने को लेकर उन्होंने बताया कि कल एक अहम बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें चर्चा के बाद ही पंजाब जाने और पदभार संभालने की तारीख तय होगी
http://<iframe src="https://www.facebook.com/plugins/video.php?height=315&href=https%3A%2F%2Fwww.facebook.com%2Freel%2F1417752259737600%2F&show_text=false&width=560&t=0" width="560" height="315" style="border:none;overflow:hidden" scrolling="no" frameborder="0" allowfullscreen="true" allow="autoplay; clipboard-write; encrypted-media; picture-in-picture; web-share" allowFullScreen="true"></iframe>
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →