President Murmu In Manali: मनाली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
राष्ट्रपति ने रामबाग में हाथ हिलाकर स्वीकार किया लोगों का अभिवादन
शशिभूषण पुरोहित
मनाली: 06 अक्टूबर 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हिमाचल दौरे के तहत आज हेलीकॉप्टर से मनाली पहुंचीं। राष्ट्रपति के मनाली पहुंचने को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहीं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर एक बजे डीजीआरई के हेलीपेड पहुंची। सवा एक बजे उनका काफिला रामबाग चौक से निकला।
मनाली के रामबाग चौक में राष्ट्रपति ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को देखने जगह जगह लोगों की भीड़ जमा हुई। मनाली पहुंचते ही सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए मनाली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
हेलीपैड से लेकर राष्ट्रपति के सर्किट हाउस तक सुरक्षा बलों की तैनाती रही। राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने वाले मार्ग पर भी विशेष निगरानी रखी गई। प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए गए। राष्ट्रपति के मनाली आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। हिमाचल के इस पर्यटन नगरी में राष्ट्रपति का दौरा सुरक्षा और प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
फिलहाल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मनाली पहुंचने के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और उनके निर्धारित कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी गई है।
पहली बार पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी 1979 में आए
1979 में तत्कालीन राष्ट्रपति नीलम संजीव रेडी ने मनाली का दौरा किया था। उसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 11 जून 2022 को अटल टनल रोहतांग के दौरे पर आए थे। हालांकि वह मनाली नहीं रुके थे। 37 साल बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मनाली के परिधि गृह में ठहरेंगी। यह वही परिधि गृह है जहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ठहरा करते थे। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →