जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
टोक्यो, 20 अप्रैल,2026ः जापान में सोमवार दोपहर 1:23 बजे (भारतीय समयानुसार) 7.5 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। भूकंप का केंद्र तट से करीब 100 किमी दूर समुद्र में 10 किमी गहराई पर था।जापानी मौसम एजेंसी ने इवाते, होक्काइडो और आओमोरी के तटीय इलाकों में 3 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की है।
भूकंप के बाद इवाते पर करीब 3 फीट, मियाको और हाचिनोहे में डेढ़ फीट तक लहरें दर्ज की गईं। इन इलाकों में पानी का स्तर बढ़ रहा है।सुरक्षा के मद्देनजर बुलेट ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। प्रशासन ने तटीय इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया है और लोगों को समुद्र तट व नदियों से दूर रहने तथा तुरंत ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है। राहत एजेंसियां लगातार हालात पर नजर रख रही हैं।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →