जैसलमेर-जयपुर में रेतीले तूफान का अलर्ट:रुद्रप्रयाग में मौसम बिगड़ा
नई दिल्ली, 31 मई, 2026ः वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा में पिछले 15 दिन से चल रही भीषण गर्मी से राहत मिली है। आंधी, बारिश और ओले गिरने से इन राज्यों में पारा 40°C से नीचे पहुंच गया है।
आज भी हिमाचल, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, राजस्थान समेत 8 राज्यों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया गया है।
हालांकि, शनिवार को देश के 36 शहरों में पारा 40°C से ज्यादा रहा। महाराष्ट्र के विदर्भ में तापमान अभी भी 44°C से ज्यादा है। यहां का चंद्रपुर (चांदा) 44.8°C तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा।
शनिवार को राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर 3 बजे रेतीला तूफान आया। इसका असर करीब 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में रहा।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →