डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा के अपमान के विरोध में जालंधर-होशियारपुर बंद
जालंधर, 10 सितंबर,2026ः लुधियाना में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अपमान के विरोध में दलित समाज की ओर से आज (10 सितंबर) जालंधर और होशियारपुर बंद किया गया है। जालंधर में सुबह से बाजारों की ज्यादातर दुकानें बंद हैं। बैंक भी बंद हैं। वहीं होशियारपुर में प्रदर्शनकारियों ने बाजार बंद कराए हैं।
प्रदर्शनकारी वाल्मीकि चौक पहुंचे। यहां से रैली निकालकर डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक जाएंगे और खुली हुई दुकानें बंद करवाएंगे। प्रदर्शन के ज्योति चौक पर एक एंबुलेंस भी फंस गई। हालांकि कुछ देर बाद उसे निकाल दिया गया।
भगवान वाल्मीकि शक्ति क्रांति सेना पंजाब के अध्यक्ष राजीव गोरा और भीम क्रांति सेना के अध्यक्ष गौरव वाल्मीकि ने कहा कि शाम 5 बजे बंद रहेगा। इस दौरान लोगों की परेशानी को देखते हुए हाईवे जाम नहीं किया गया। मेडिकल स्टोर और अस्पताल जैसी इमरजेंसी सेवाएं खुली रखने की छूट दी गई। बच्चों की परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल-कॉलेज भी बंद नहीं करवाए गए।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →