गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, 15 मजदूर घायल
गांधीनगर: गांधीनगर के पास कुडासन इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा अचानक गिर गया। पहले खबर आई थी कि हादसा क्रेन के गिरने से हुआ है।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 'बॉस्की द एंपायर' कमर्शियल मॉल नाम के इस प्रोजेक्ट में दो बिल्डिंग को जोड़ने के लिए स्लैब बनाया जा रहा था। इसके गिरने से नीचे काम कर रहे कई मजदूर दब गए।
डिप्टी CM हर्ष सांघवी के मुताबिक 15 मजदूर घायल हुए हैं, कुछ ICU में हैं। 3 को मामूली चोटें आईं। हादसे के चश्मदीदों का दावा है कि स्लैब का वजन 100 टन से ज्यादा था, इसे हटाने का काम जारी है।साइट मैनेजर ने पुष्टि की है कि अब मलबे में कोई मजदूर नहीं है। लेकिन प्रशासन ने कहा है कि जब तक सारा मलबा हटा नहीं दिया जाता, तब तक ऑपरेशन जारी रखा जाएगा।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →