दिल्ली में 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 2 शव मिले
नई दिल्ली, 05 नवंबर,2026ः दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढह गई। अब तक दो लोगों के शव मलबे से निकाले गए हैं। कई और लोगों की मौत की आशंका है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, कम से कम 15 लोग मलबे में दबे हो सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि घटना सुबह 9:50 बजे चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा में हुई। सूचना मिलने के बाद दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। NDRF, दिल्ली पुलिस और MCD की टीमें भी रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में जुटी हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →