पंजाब के इस ज़िलें में 4 मार्च को प्रमुख बाजार रहेंगे बंद
जालंधर: रंगों के त्योहार 'होली' को लेकर जहाँ बाजारों में रौनक बढ़ गई है, वहीं शहर के इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। होली के उपलक्ष्य में जालंधर की 13 मुख्य इलेक्ट्रॉनिक मार्केट 4 मार्च को पूरी तरह बंद रहेंगी।
इन बाजारों में नहीं होगा कामकाज
व्यापारियों और कर्मचारियों को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का अवसर देने के लिए शेरे पंजाब मार्केट, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट, आहूजा मार्केट, हांगकांग प्लाजा, कृष्णा मार्केट, सिद्ध मार्केट, मिलाप चौक, प्रताप बाग, रेलवे रोड, चहार बाग और जगदंबे मार्केट सहित कुल 13 बाजार बंद रखे जाएंगे।
एसोसिएशन के अनुसार, 5 मार्च से सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान और बाजार अपने निर्धारित समय के अनुसार पुनः खुल जाएंगे। व्यापारियों ने ग्राहकों से अपील की है कि वे अपनी खरीदारी इस शेड्यूल को ध्यान में रखकर ही करें।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →