पंजाब में 8वीं की टॉपर्स से मिले CM मान, किया सम्मानित
चंडीगढ़ः पंजाब में 8वीं कक्षा में टॉप करने वाली तीनों छात्राओं से सीएम भगवंत मान ने मुलाकात की है। तीन छात्राओं को उनके परिजनों सहित सीएम रिहायश पर बतौर मेहमान बुलाया गया था। इस मौके पर सीएम की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी मौजूद रहीं। सीएम ने छात्राओं के साथ बातचीत की और उनके अनुभवों को जाना। फिर उन्हें सम्मानित किया गया।
सीएम ने सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जैतों (फरीदकोट) की तमन्ना, सरकारी मिडिल स्कूल, अरकवास (संगरूर) की जपनीत कौर और संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कोट सुखिया (फरीदकोट) की जशनदीप कौर को सम्मानित किया गया। जपनीत कौर ने 600 में से 598 अंक (99.67%) जबकि जशनदीप कौर ने 600 में से 598 अंक (99.67%) प्राप्त किए।
सीएम का वैसे आज बठिंडा और पठानकोट का दौरा था, लेकिन उससे पहले सीएम ऑफिस की तरफ से इन बच्चों को बुलाया गया था। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह से लेकर शिक्षा विभाग की सचिव सोनाली गिरी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इस दौरान सीएम ने हर बच्चे से उनके तजुर्बे जाने। उनके पैरेंट्स को बधाई दी। सीएम ने स्टूडेंट्स को नसीहत दी कि वे पूरी मेहनत से अपनी पढ़ाई जारी रखें। काम इस तरह करें कि उनका दूसरा विकल्प न बन पाए। करीब आधे घंटे तक यह प्रोग्राम चला।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →