पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन बारिश की चेतावनी, Yellow Alert जारी
चंडीगढ़, 31 मई, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश और ओले गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, दो दिन (31 मई और 1 जून) गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
आज पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली और तरनतारन में गरज-चमक के साथ बारिश तथा तेज हवाएं चल सकती हैं। पटियाला में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
वहीं, पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और मोहाली में भी कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि इसके बाद 4 जून तक मौसम शुष्क (ड्राई) रहेगा और हीट वेव से राहत बनी रहेगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →