पंजाब-चंडीगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट:15 जिलों के लिए चेतावनी
चंडीगढ़, 06 जुलाई, 2026ः पंजाब और चंडीगढ़ में आज (सोमवार) से अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना है। चंडीगढ़ मौसम विभाग केंद्र ने इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह अब नॉर्मल के समान बना हुआ है। सबसे अधिक तापमान 40.3 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है।
आज 15 जिलों में बारिश की चेतावनी है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। गुरदासपुर, कपूरथला, जालंधर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →