पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन अलर्ट:तापमान में आई गिरावट
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जालंधर में दोपहर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं लुधियाना और पठानकोट में बुधवार सुबह हल्के बादल छाए रहे। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ (IMD) ने 5 और 6 अगस्त के लिए दोनों क्षेत्रों के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
लगातार बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 7 अगस्त से बारिश से राहत मिलने की संभावना है। इसके बाद केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →