पंजाब कांग्रेस में कलह, चन्नी-वड़िंग के समर्थक भिड़े
फाजिल्काः पंजाब में कांग्रेस पार्टी के हर बूथ कांग्रेस मजबूत कार्यक्रमों में चन्नी समर्थकों और राजा वड़िंग समर्थकों की आपसी गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को फाजिल्का में इसी मुहिम के तहत कार्यक्रम चल रहा है।
चन्नी व शेर सिंह घुबाया गुट के समर्थक नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने उन्हें बाहर ही रोक दिया। इसके बाद जिला प्रधान बाहर आए और उन्होंने कांग्रेस नेताओं की पहचान की। चन्नी गुट के समर्थक अंदर गए। लेकिन उन्हें बैठने की जगह नहीं मिली।
मंच से राजा वड़िंग जिंदाबाद के नारे लग रहे थे तो चन्नी समर्थकों ने चन्नी व शेर सिंह घुबाया के नारे लगाने शुरू कर दी। दोनों के समर्थक आपस में उलझ गए। चन्नी समर्थकों का आरोप है कि उन्हें अंदर जाने से रोका जा रहा है। अब वो गैलरी में बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →