एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट टर्बुलेंस में फंसी,कई यात्री और क्रू मेंबर्स घायल
नई दिल्ली, 04 अगस्त, 2026ः एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI2379 मंगलवार को टर्बुलेंस (तेज हवा के झटकों) में फंस गई। फ्लाइट तेज झटकों के कारण हिलने लगी। हालांकि, पायलट ने स्थिति संभाल ली और विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार दिया।
एअर इंडिया ने बताया कि सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों और क्रू मेंबर्स को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, किसी के गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। घायल लोगों को एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए भेजा गया है।
एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। घायल लोगों को हर जरूरी मदद दी जा रही है। साथ ही, इस घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →