परीक्षा पे चर्चा-पीएम मोदी आज देशभर से आए छात्रों से करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली,09 फरवरी,2026ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'परीक्षा पे चर्चा' के 9वें एडिशन के दूसरे एपिसोड में देशभर से आए छात्रों से मुलाकात करेंगे। एपिसोड सुबह 10 बजे टेलिकास्ट होगा।6 फरवरी को पहले एपिसोड में मोदी ने दिल्ली स्थित पीएम आवास पर बच्चों से चर्चा की थी। असम के गमछे पहने थे और उनके सवालों के जवाब भी दिए थे।पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को विदेशी चीजें छोड़कर स्वदेशी चीजें अपनाने की सलाह दी थी।
27 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा के 9वें एडिशन का वीडियो रिलीज हुआ था, जिसमें पीएम अलग-अलग लोकेशन पर बच्चों से सवाल-जवाब करते नजर आए थे।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →