Punjab Powercut : मरम्मत कार्य के चलते आज कई गांवों की सप्लाई रहेगी बंद
Babushahi Bureau
कीरतपुर साहिब, 9 फरवरी 2026 : पंजाब राज्य पावर कॉरपोरेशन (PSPCL) के सब-डिवीजन कीरतपुर साहिब के अधीन आने वाले विभिन्न गांवों में आज सोमवार को बिजली की आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती आवश्यक मरम्मत कार्यों के कारण की जा रही है।
मरम्मत के कारण बंद रहेंगे फीडर
जूनियर इंजीनियर (JE) सुच्चा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 के.वी. सब-स्टेशन नक्कियां से जुड़े 11 के.वी. फीडरों की मुरम्मत का काम किया जाना है। इसके चलते कोटला, गज्जपुर, कीरतपुर साहिब, मोड़ा और पहाड़पुर फीडर के अधीन आने वाले क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी।
सुबह 9 से शाम 5 बजे तक का समय
बिजली विभाग के अनुसार, यह कटौती सुबह 9 बजे शुरू होकर शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है ताकि रखरखाव का कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
प्रभावित होने वाले गांव
बिजली कट के कारण गज्जपुर, कीरतपुर साहिब, मोड़ा, पहाड़पुर, समलाह, कलरबास, रायपुर साहनी, मस्सेवाल, देहणी, चंदपुर, झिंझड़ी, ठोड़ा माजरा, मिंडवां, हरिवाल, महिंदली खुर्द, चीਕਣਾ, दबूड़, लखेड़, मझेड़, साहपुर और बड्डल आदि गांवों की सप्लाई प्रभावित होगी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →