बड़ी खबर : CM Mann का जत्थेदार गड़गज्ज पर तंज; कहा- 'अब वो हमें मर्यादा बताएंगे, जो...'
Babushahi Bureau
चंडीगढ़, 20 नवंबर, 2025 : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने जत्थेदार गड़गज्ज पर तंज कसा है। सीएम मान ने जत्थेदार द्वारा मर्यादा का पाठ पढ़ाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब वो लोग हमें मर्यादा के बारे में बताएंगे, जिनकी खुद की नियुक्ति के समय सारी मर्यादाएं भंग कर दी गई थीं। मुख्यमंत्री ने उनकी नियुक्ति के समय और तरीके पर सवाल खड़े करते हुए यह तंज कसा है।
"तड़के 2 बजे कहां थी मर्यादा?"
भगवंत मान ने कहा कि उस समय मर्यादा कहां थी जब तड़के 2 बजे उनकी दस्तारबंदी की गई थी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →