मानसा में भयानक सड़क हादसा, दो भाइयों की मौत
मानसा: मानसा शहर में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है। इसमें एक स्विफ्ट कार और बाइक में टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह से टूट गई। इस पूरी घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कार की घातक रफ्तार साफ देखी जा सकती है।पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लिया है।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →