मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज गुरुग्राम पहुंचेंगे
गुरुग्राम, 09 फरवरी,2026ः हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज साइबर सिटी गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक सुधार और खेल प्रोत्साहन के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सीएम सैनी ग्रीवांस कमेटी की बैठक में जनता की समस्याओं का निपटारा करेंगे और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ व खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे।
मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक से करेंगे।मुख्यमंत्री द्वारा परिवादों पर विभागीय फीडबैक लेकर मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे, ताकि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →