राहुल गांधी 4 नवंबर को CM मान के गृहजिले में कैंपेन लॉन्च करेंगे
चंडीगढ़ःकांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी दिवाली से पहले पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने यह जानकारी दी है। वह 4 नवंबर को पंजाब CM भगवंत मान के गृहजिले संगरूर का दौरा करेंगे।
परगट सिंह ने कहा कि यह दौरा पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा कि मालवा की धरती से चुनावी अभियान को नई दिशा और गति देने के साथ पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को मिशन-2027 के लिए पूरी तरह तैयार रहने का संदेश दिया जाएगा।
राहुल के आने से पहले पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल रविवार शाम को चंडीगढ़ पहुंचे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, वह राहुल के दौरे से पहले जमीन पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →