लुधियाना में अवारा कुत्तों का कहरः 9 साल के बच्चे पर किया हमला
लुधियाना, 08 फरवरी,2026ः लुधियाना में अवारा कुत्तों ने दहशत मचाई हुई है। ताजा मामला 9 वर्ष के बच्चे का सामने आया है।नूरवाला रोड स्थित बाला जी फैक्ट्री के पास रहने वाले 9 वर्षीय बच्चे पर 5 से 6 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चा खाना खाने के बाद प्लॉट में खेल रहा था, तभी अचानक कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया और पूरे शरीर पर गंभीर जख्म कर दिए।शोर सुनकर पड़ोस की महिला मौके पर पहुंची और बहादुरी दिखाते हुए बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया, जिससे उसकी जान बच सकी।
बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इलाके में लगातार बढ़ रहे आवारा कुत्तों के आतंक पर जल्द काबू पाया जाए, ताकि मासूम बच्चों की जान सुरक्षित रह सके।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →