संगरूर में बस पलटने से दर्दनाक हादसा, एक की मौत, कई घायल
संगरूर, 16 मई, 2026ः संगरूर जिले के घग्गा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जम्मू से राजस्थान जा रही एक तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गई। इस हादसे में एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, यह बस जम्मू से राजस्थान के सीकर जा रही थी। जब बस घग्गा क्षेत्र में पहुंची, तो चालक अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार बस सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई, जिससे खंभा टूट गया और बस बीच सड़क पर ही पलट गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री सीटों के नीचे फंस गए और खिड़कियों के शीशे टूटने से घायल हो गए।पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह चालक का संतुलन खोना माना जा रहा है, हालांकि पुलिस तकनीकी खराबी के एंगल से भी जांच कर रही है।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →