जम्मू-कश्मीर में 28 दिनों में 733 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
श्रीनगरः जम्मू और कश्मीर में पिछले 28 दिनों में ड्रग तस्करी नेटवर्क से जुड़े 733 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान आरोपी ड्रग पेडलर्स के 47 घरों पर बुलडोजर चलाया गया।अपराधियों की आवाजाही रोकने के लिए 373 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए और नियमों का उल्लंघन करने पर 114 केमिस्ट दुकानों के लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिए गए हैं।दरअसल, एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ड्रग तस्करी खत्म करने के लिए 100 दिनों का अभियान शुरू किया था।
तस्करों से जुड़े 180 आधार कार्ड डिएक्टिवेट (निष्क्रिय) कर दिए गए। इसके साथ ही सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे नशीली दवाओं से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी सामने आकर दें।
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →