सास ने नहर में छलांग लगा की आत्महत्या, मरने से पहले बड़ी बहू को भेजा Voice Note
अबोहर, 23 अप्रैल,2026ः अबोहर में नहर में कूदकर महिला ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने एक ऑडियो रिकॉर्ड कर अपनी बड़ी बहू को भेजा, जिसमें उसने कहा कि मेरी मौत की जिम्मेदार तू है, जिस तरह मैं अपनी औलाद के लिए तड़प रही हूं, उसी तरह तू भी तड़पेगी।
यह ऑडियो करीब 15 मिनट बाद बहू ने अपने पति (महिला के बड़े बेटे) को भेजा दिया। हालांकि जब तक बेटे को पता चलता, उससे पहले ही मां की मौत हो चुकी थी।
महिला के दो बेटे हैं। छोटा बेटा कनाडा में रहता है। वह बड़े बेटे के साथ अबोहर में रहती थी। दो बड़ी बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पति की 16 साल पहले मौत हो गई थी।
छोटे बेटे के आने के बाद आज पोस्टमॉर्टम करवाया गया है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, बहू घर से फरार है, पुलिस ने बहू समेत 5 लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान सुमन निवासी सुंदर नगरी, गली नंबर-6 के रूप में हुई
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →