हरियाणाः अमित शाह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले वह तो आरजकता फैला रहे
करनाल (हरियाणा), 05 नवंबर,2026ः केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने करनाल में पदयात्रा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुना है। वर्ष 2024 के बाद राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को लगातार हार का सामना करना पड़ा है।
शाह ने कहा, "कहते हैं न कि बिल्ली को जब कोई रास्ता नहीं सूझता तो वह झपटकर खंभे को नोचने लगती है। राहुल जी, आप संसद चलने नहीं देते। मुद्दों पर चर्चा नहीं करते। संसद में शोर-शराबे को कांग्रेस ने अपना कल्चर बना दिया है। सड़क पर भीड़ इकट्ठा करके एनार्किस्ट (अराजकतावादी) की तरह अराजकता फैलानी है।"
गृह मंत्री ने आगे कहा, "मैं राहुल गांधी को बताना चाहता हूं कि सार्वजनिक जीवन में इस तरह का बर्ताव नहीं किया जाता। देश की जनता को तय करना है कि देश की समस्याओं और जनता की भलाई के लिए बनाई जाने वाली योजनाओं पर चर्चा सड़क पर होनी चाहिए या संसद में।"
उन्होंने कहा, "राहुल गांधी को सड़क पर चर्चा करने का इतना ही शौक है तो कोई बात नहीं। हरियाणा के किसी चौराहे की जगह तय कर लें। हमारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष चर्चा करने के लिए वहां पहुंच जाएंगे।"
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →