होशियारपुर में बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी
होशियारपुर, 1 अक्तूबर,2026ः होशियारपुर-दसूहा मार्ग पर गांव मुरादपुर के पास गुरुवार को एक निजी स्कूल बस पलट गई। बस में करीब 50 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि दो-तीन बच्चों को मामूली चोटें लगी हैं। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
जानकारी के अनुसार ड्राइवर ने स्कूटी सवार को बचाने के लिए बस को सड़क किनारे मोड़ा, जिससे वह खेत में पलट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्कूल प्रबंधन और पुलिस के अलावा गांव के लोगों ने बच्चों को बस से निकालने में मदद की।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →