पंजाब में धान की सरकारी खरीद शुरू:1,887 मंडियां तैयार
खन्नाः पंजाब में आज से धान की सरकारी खरीद शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने किसानों का एक-एक दाना खरीदने का दावा किया है। इसके लिए प्रदेशभर में 1,887 मंडियां तय की गई हैं। केंद्र ने 42,786 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट (CCL) भी जारी की है।
एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में 15 सितंबर से बासमती धान की आवक तेज है। पिछले एक हफ्ते से परमल धान भी बड़ी मात्रा में आ रहा है। सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों को फसल बिकने की उम्मीद है। मंडी में आ रहे धान में नमी ज्यादा है।
सरकारी नियमों के अनुसार 17 फीसदी तक नमी की इजाजत है। इससे ज्यादा नमी होने पर खरीद में मुश्किल होगी, इसलिए किसान खुले में धान सुखाते दिखे। उनकी मुख्य मांग है कि नमी की सीमा बढ़ाई जाए, क्योंकि कंबाइन से कटाई के कारण फसल में नमी ज्यादा रहती है।
पिछले साल खन्ना मंडियों में करीब 15 लाख 80 हजार क्विंटल खरीद हुई थी। इस बार 18 से 19 लाख क्विंटल फसल आने का अनुमान है, क्योंकि झाड़ ज्यादा निकल रहा है। किसानों के लिए प्रबंध मुकम्मल हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →