Haryana Breaking: पूर्व मंत्री के घर-ऑफिस पर ED की रेड
गुरुग्राम, 17 सितंबर, 2026ः हरियाणा के पूर्व गृह राज्य मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। ईडी की यह रेड रियल एस्टेट कंपनी वाटिका की ओर से की गई कथित हेराफेरी को लेकर की जा रही है।
मामला गुरुग्राम के चार प्रोजेक्ट्स से जुड़ा है, जिसमें 661 निवेशकों से लगभग 248.46 करोड़ जमा कराए गए। उन्हें समय पर कब्जा, पक्का रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड पूरा करने का भरोसा दिया गया था। लेकिन आज तक न तो कब्जा दिया गया और न ही सेल डीड पूरी की गई।
इसी मामले में ईडी ने पीएमएलए की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन जगहों पर छापेमारी की है। इनमें उनका घर, फार्महाउस और ऑफिस शामिल है। आरोप है कि डायवर्ट किए गए फंड को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →