Car Launch: सितंबर-अक्टूबर में आ रही हैं ये कारें, कीमत पढ़ हैरान रह जाएंगे आप
नई दिल्लीः त्योहारी सीजन में नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा इंतजार करना आपके लिए फायदेमेंद हो सकता है. सितंबर और अक्टूबर में भारतीय बाजार में कई नई और फेसलिफ्ट कारें मॉडल शामिल हैं. इनमें Skoda, Volkswagen, Honda, Hyundai, Audi और Volvo जैसे बड़े ब्रांड्स के मॉडल शामिल हैं. खास बात यह है कि लिस्ट में अलग-अलग बजट और सेगमेंट की कारें हैं।
Skoda Superb 2026
लिस्ट में सबसे पहले Skoda Superb 2026 का नाम है. इसे 18 सितंबर को लॉन्च किे जाने की उम्मीद है. इसकी संभावित कीमत करीब 50लाख रुपये बताई गई है. इधर इसी दिन Skoda Slavia Facelift भी बाजार में आ सकती है इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये हो सकती है.
Volkswagen Virtus Facelift
Volkswagen Virtus के फेसलिफ्ट मॉडल का इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए भी सितंबर खास रहने वाला है. Virtus Facelift को 25 सितंबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपये हो सकती है.
Honda Elevate Facelift
अक्टूबर की शुरुआत Honda Elevate Facelift के साथ हो सकती है. इस मॉडल को 6 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित कीमत 11.91 लाख रुपये बताई गई है. फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन और फीचर्स से जुड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
Volvo की दो प्रीमियम कारें
Volvo 12 अक्टूबर को भारतीय बाजार में दो प्रीमियम कारें ला सकती है. इस दिन Volvo EX90 और Volvo ES90 के लॉन्च होने की उम्मीद है. EX90 की अनुमानित कीमत 1.20 करोड़ रुपये और ES90 की कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये बताई गई है.
Hyundai Bayon
Hyundai Bayon भी अक्टूबर में भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इसे 15 अक्टूबर को लॉन्च किए जानेकी उम्मीद है. इसकी अनुमानिक कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है. इस कीमत के साथ यह कई ग्राहकों के लिए दिलचस्प विकल्प हो सकता है
Audi Q3 2026
Hyundai Bayon के ठीक अगले दिन यानी 16 अक्टूबर को Audi Q3 2026 लॉन्च हो सकती है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 48 लाख रुपये बताई गई है. यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में अपनी जगह बनाएगी.
VinFast VF3
इलेक्ट्रिक कार पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए VinFast VF3 पर नजर रहेगी. इसे 18 अक्टूबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है. इसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है.
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →