PM मोदी का 76वां जन्मदिन, पढ़ें चाहने वाले कैसे मनाएंगे इस दिन को खास
नई दिल्लीः पीएम मोदी का गुरुवार को 76वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में सेवा-संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम हो रहे हैं। पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में अन्नपूर्णा योजना की किश्त जारी की।
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उन्हें 36 देशों ने सम्मान दिया है। इसके बाद उन्होंने मोदी के जन्मस्थान वडनगर से लोकसभा क्षेत्र वाराणसी तक करीब 1300km की बाइक रैली रवाना की। वहीं, बनारस से भी वडनगर के लिए बाइक रैली रवाना हुई। इस रैली में करीब 600 युवा, 10 राज्य और 193 जिले जुड़ेंगे। रैली का समापन 7 अक्टूबर को होगा।
शाम 6-7 बजे तक 'आशीर्वाद के दीये' जलाए जाएंगे। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों से घर के बाहर दीये जलाने की अपील की थी।
मध्य प्रदेश में 58 लाख, छत्तीसगढ़ में 36 लाख, हरियाणा में 79.52 लाख और पश्चिम बंगाल में 70 लाख दिए जलाने की तैयारी है।
उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और MoS पंकज चौधरी ने वाराणसी में बाइकर्स को लड्डू बांटे। ये वाराणसी से वडनगर जाएंगे और PM की 25 साल की सेवा का संदेश फैलाएंगे।
17 सितंबर की शाम हुगली नदी के किनारे 10 से अधिक घाटों को रोशन किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन ने 8.5 लाख दीये खरीदे हैं। इनमें बाजा कदमताल घाट पर अकेले एक लाख दीये जलाए जाएंगे।
हरियाणा सरकार प्रदेश के अंत्योदय परिवारों को दो-दो दीये निशुल्क उपलब्ध करवाएगी। प्रदेश में कुल 39,76,273 राशन कार्ड हैं। इनके लिए कुल 79,52,546 दीये आवंटित किए गए हैं।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →