Weather Update: बदला मौसम का मिजाज़, कहीं गिर रहे ओले तो कहीं हो रही बर्फबारी
बाबूशाही नेटवर्क
नई दिल्ली, 17 सितंबर,2026ः देश के कई राज्यों में मानसून सक्रिय है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत छह राज्यों में गुरुवार को बारिश का अलर्ट है। राजस्थान के सीकर समेत सात जिलों में बुधवार को बारिश हुई। वहीं, श्रीगंगानगर में ओले भी गिरे।
उत्तराखंड के देहरादून में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। वहीं, पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर दोबारा लैंडस्लाइड हुई। बुधवार दोपहर करीब 12:10 बजे मलबा और बोल्डर सड़क पर आने से गाड़ियों की आवाजाही रोकनी पड़ी।जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी के काबुल गली में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पहाड़ों पर हल्की बर्फ की परत जम गई।
गुरेज घाटी एलओसी के पास स्थित है और यहां सर्दियां लंबे समय तक रहती हैं। ऊंचे इलाकों में सीजन की शुरुआत में ही बर्फबारी होने लगती है।हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार सुबह बारिश हुई। शिमला में सुबह 7.15 बजे अंधेरा सा छा गया। इससे विजिबिलिटी 20 मीटर से भी नीचे गिर गई। मौसम विभाग ने छह जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →