Himachal: शोक समाचार: मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 15 सितम्बर, 2025 :
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला शिमला के अन्तर्गत कोटखाई उप-मंडल के रामनगर गांव में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य घायल हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने घायल व्यक्तियों को उत्कृष्ट चिकित्सा प्रदान करने के निर्देश दिए हैं और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →