Himachal Accident: हिमाचल में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर 500 फीट गहरे नाले में गिरी पिकअप; एक महिला की मौत
बाबूशाही ब्यूरो
चंबा: 20 अगस्त 2026 : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरे नाले में जा गिरी। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के गैहरा-पियुहरा मार्ग पर हुआ। बताया जा रहा है कि पिकअप गैहरा से मरौर की तरफ जा रही थी, तभी गैहरा-पियुहरा मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां सभी का उपचार चल रहा है।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। (SBP)
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →