Lucknow में दिनदहाड़े एक परिवार के 3 लोगों की हत्या
लखनऊ: लखनऊ में सोमवार को दिनदहाड़े एक परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में रिटायर्ड सचिवालय कर्मचारी, उनका कारोबारी बेटा और भाई शामिल हैं। पिता और बेटे की मौके पर मौत हो गई, जबकि भाई ने ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया।जानकारी के मुताबिक, शिवाजी तिवारी घर के पास बरगद के पेड़ के नीचे चबूतरा बनवाना चाहते थे। पड़ोस का परिवार इसका विरोध कर रहा था। सोमवार को चबूतरा बनवाने की कोशिश के दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। गाली-गलौज और मारपीट के बाद दूसरे पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →