PM मोदी के मलेशिया दौरे का दूसरा दिनः गार्ड ऑफ ऑनर मिला, द्विपक्षीय बातचीत शुरू
नई दिल्ली, 08 फरवरी,2026ः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का आज दूसरा दिन है। उन्हें आज पेरदाना पुत्रा भवन में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत के बाद पीएम मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है।
दोनों नेता कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे। पीएम मोदी इस दौरे में भगोड़े जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण का मुद्दा भी उठा सकते हैं, जो भारत में वान्टेड है और फिलहाल मलेशिया में रह रहा है।
पीएम मोदी आज भारत-मलेशिया के 10वें CEO फोरम में भी हिस्सा लेंगे। इस फोरम में दोनों देशों के बड़े उद्योगपति और कारोबारी शामिल होंगे। यहां व्यापार, निवेश, इन्फ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल टेक्नोलॉजी और एनर्जी जैसे सेक्टर में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →