Punjab Weather: पंजाब के कई जिलों में आज (30 अगस्त) बारिश के आसार
चंडीगढ़ः पंजाब और चंडीगढ़ में बारिश कम होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक, 30 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।वहीं चंडीगढ़ में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे और एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
अमृतसर से मानसून ट्रफ गुजर रही है, जबकि उत्तर पाकिस्तान और उससे सटे पंजाब के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इन दोनों मौसमी सिस्टम के असर से वातावरण में नमी बनी हुई है। इससे पंजाब के कुछ हिस्सों में बादल छाने और बारिश के आसार हैं, लेकिन फिलहाल पूरे राज्य में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम गर्म, उमस भरा और आंशिक रूप से बादल वाला रहने की संभावना है।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →