Weather Alert: पंजाब के 3 जिलों में बारिश की संभावना
चंडीगढ़, 29 अक्तूबर, 2024ः पंजाब में मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने तीन जिलों पठानकोट, गुरदासपुर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है।पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह शाम की ठंड बढ़ गई है। वहीं, दिन के अधिकतम तापमान में कमी आई है। 24 घंटे में 0.1 डिग्री औसत अधिकतम तापमान गिरा है। जालंधर में सोमवार शाम तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया। आज मौसम साफ रहेगा। तापमान 17 से 33 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं लुधियाना में शनिवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री दर्ज किया गया। आज बादल छाएंगे। तापमान 20 डिग्री से 32 डिग्री के बीच दर्ज किया।
- Download Babushahi Hindi App
-
-
Click to Follow बाबूशाही हिन्दी फेसबुक पेज →