Weather Update: उत्तराखंड-पिथौरागढ़ में माइनस 24°, 5 जिलों में बर्फबारी संभव
नई दिल्ली, 09 फरवरी,2026ः उत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 24°C रहा।
9 से 11 फरवरी के बीच हिमाचल प्रदेश में भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख जैसे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
अगले दो दिन का मौसम…
- 10 फरवरी: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में सुबह मध्यम कोहरा रहेगा।
- 11 फरवरी: हिमाचल प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव कमजोर पड़ना शुरू होगा। ऊपरी इलाकों में अभी भी हल्की बर्फबारी या बारिश संभव है, मैदानी इलाकों में कोहरा और कम रहेगा।
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →