Himachal Pradesh : CM सुक्खू बोले- मंडी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की आशंका संभावित, प्रतिभा सिंह की बात में होगी सत्यता
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 12 अगस्त 2025 :
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि यह स्टडी का विषय है। अगर प्रतिभा सिंह ने मंडी लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी की बात की है, तो इसमें जरूर सत्यता होगी।
मंगलवार को युवा दिवस के मौके पर अपने सरकारी आवास ओकओवर से साइकिल रैली और मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद मीडिया से बात करते हुए सीएम ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और आज साइकिल रैली के माध्यम से एचआईवी एड्स जागरुकता के साथ युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया है।
मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली दौरे से भी इन्कार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल उनका दिल्ली जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। जल्द ही संगठन का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को डिटेन करना दुर्भाग्यपूर्ण है। लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को नहीं दबाया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने खराब मौसम के दौरान लोगों से एहतियात बरतने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि लगातार मौसम खराब बना हुआ है। ऐसे में अलग-अलग स्थानों के लिए अलर्ट जारी किए जा रहे हैं। लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। (SBP)
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →